इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना
इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना लोगों के लिये राहत की ख़बर राजस्थान सरकार द्वारा इंदिरा गाधी शहरी रोजगार गारंटी योजना का शुरूआत 9 सितंबर 2022 को किया गया है. इसका लाभ राज्य के नागरिक ले सकेंगें. इस योजना का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को रोजगार मुहैया कराना है. कोरोना काल ने आम जीवन को बेहद प्रभावित किया है. लोगों का रोजगार छुट गया, रोजगार पाने के लिए मजदूरों को मजबूरी में एक जगह से दूसरे जगह, एक राज्य से दूसरे राज्य में प्रवासन होना पड़ता था. लेकिन राजस्थान सरकार के इस कदम ने लोगों को राहत दी है. खासकर तब जब जीएसटी आसमान छू रही है जिसके कारण मंहगाई आग की तरह तेजी से बढ़ रही है. आम जीवन को आनाज के साथ-साथ जीएसटी भरने की भी मुसिबतों का सामना करना पड़ रहा है. इस योजना के तहत नागरिकों को साल में 100 से 125 दिन का रोजगार दिया जायेगा. क्या है इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना राजस्थान सरकार ने वर्ष 2022 में इन योजना के लिए खास 800 करोड़ का बजट तैयार किया है. जिसका उद्देश्य ही शहरी क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को रोजगार प्रद...