भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति महिला द्रौपदी मुर्मू
भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति महिला द्रौपदी मुर्मू
पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति
द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं राष्ट्रपति है. इसके साथ ही भारत की पहली आदिवासी और प्रतिभा पाटिल के बाद देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति बनी है. रामनाथ कोविंद के 5 साल का कार्यकाल पूरे होने के बाद एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार चुना. 18 जुलाई 2022 को राष्ट्रपति पद के लिए मतदान किया गया. 23 जुलाई को यशवंत सिन्हा से अधिक वोट मिलने के बाद उन्होंने जीत हासिल कर ली और 25 जुलाई 2022 को न्यायाधीश एनवी रमण द्वारा उन्हें राष्ट्रपति पद के लिए शपथ ग्रहण कराया गया.
द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय
द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 में बइदापोसी गाँव, मयूरभंज, ओडिसा में हुआ था. उनके पिता का नाम बिरंचि नारायण टुडु जो कि गाँव के मुखिया भी थे. इसके बावजूद मुर्मू का जीवन संघर्षो में बीता. द्रौपदी मुर्मू के पति का नाम स्व: श्याम चरण मुर्मू था जो कि एक बैंक कर्मचारी थे. मुर्मू जी के कुल दो पुत्र और एक बेटी हुई. लेकिन पति और दो पुत्रों का निधन हो गया. इसके बाद भी द्रौपदी मुर्मू हार नहीं मानी और अपनी बेटी के लालन-पालन के साथ-साथ समाजसेवा के कार्य में लग गई.
मुर्मू जी की शिक्षा
मुर्मू जी भुवनेश्वर के रमादेवी महिला कॉलेज से B.A. तक की पढ़ाई पूरी की हैं. फिर ओडिशा सरकार में सिंचाई व उर्जा विभाग में जूनियर असिस्टेंट की नौकरी की. पढ़ने-पढ़ाने में रुचि रखने वाली द्रौपदी मुर्मू ने लंबे समय तक एक टीचर के रूप में काम करती रहीं. रायरंगपुर के श्री अरविंदो इंटिग्रल एजुकेशन एंड रिसर्च सेंटर शिक्षक के तौर पर उन्होंने अपनी सेवाएं दीं.
राष्ट्रपति चुने जाने से पहले की राजनीतिक परिचय
• द्रौपदी मुर्मू वर्ष 1997 में राइरंगपुर नगर पंचायत के पार्षद चुनाव में जीत दर्ज कर अपने राजनीतिक जीवन का आरंभ की
• द्रौपदी मुर्मू पहली बार 2000 में राइरांगपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुनी गयी.
• ओडिसा सरकार ने 2002 में उन्हें मत्स्य एवं पशुपालन विभाग में राज्य मंत्री स्वतंत्र का प्रभार सोंपा.
• 2006 में उन्हें जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओडिसा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया.
• 2009 में उन्हें राइरांगपुर से भाजपा के टिकट पर दुबारा विधायक निर्वाचित किया गया.
• 2015 में उन्होंने झारखंड के राज्यपाल के रूप में पदभार संभाला.
द्रौपदी मुर्मू को वर्ष 2007 में ओडिसा विधानसभा द्वारा सर्वश्रेष्ठ विधायक के रूप में नीलकंठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
द्रौपदी मुर्मू हर बार अपने कार्यो से इतिहास रचते ही आ रहीं हैं. और अब देश के सर्वश्रेष्ठ पद राष्ट्रपति पद पर बैठ गईं हैं.
Comments
Post a Comment