21वीं सदी में बुनयादी सुवधिाओं के लिए जूझता यह गांव
21वीं सदी में बुनयादी सुवधिाओं के लिए जूझता यह गांव
शांति लकड़ा / रांची
झारखण्ड की राजधानी रांची में एक ऐसा भी गांव
सूचना क्रांति के दौर में झारखण्ड की राजधानी रांची में एक ऐसा भी गांव है, जो मूलभूत सरकारी योजनाओं से भी कोसों दूर है। झारखण्ड आदिवासी सशक्तिकरण एवं आजीविका परियोजना के तहत, गांव में एक ही निर्माण किया गया लेकिन वो भी व्यर्थ रहा। ग्रामवासियों का कहना है कि बाहर का गंदा पानी कुएं में जाता है, इसलिए कुएं का पानी पीने लायक नहीं रहता है।
मामला रांची के जोन्हा क्षेत्र के पिपरा टोली गांव का है। जो पहाड़ियों से घिरा हुआ है। एक तरफ सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों की मदद कर रही है, वहीं इस गांव के लोग सड़क और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जीने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों के अनुसार गांव में सड़क और पानी ना होने के कारण उन्हें काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।
अभी वह लोग नदी के किनारे बहते पझरे पानी पर निर्भर हैं। पीने के पानी के लिए उन्हें जर्जर रास्तों से लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। कई बार रास्तों में कीड़े-मकोड़ों और जहरीले सांपों का भी सामना पड़ता है।
साथ ही ग्रामीणों का यह भी कहना है कि असली मुसीबत तो बारिश के समय होती है, जब बारिश में 'ढोभा' जहाँ से वो पानी भरते हैं, वो नदी के साथ मिल जाता है और पानी पीने योग्य नहीं रहता है। जिससे उन्हें पानी के लिए दूसरे गांव का रुख करना पड़ता है। जो लगभग दो किलोमीटर दूर होते हैं।
ग्रमीण कहते हैं वोट के वक्त नेता बहुत से वादे तो कर जाते हैं, लेकिन जीतने के बाद वो हमारी समस्याओं का समाधान नहीं निकालते।
Comments
Post a Comment