मात्र 10 रुपये में गरीबों की भूख मिटाती है रोटी बैंक

मात्र 10 रुपये में गरीबों की भूख मिटाती है रोटी बैंक

शान्ति लकड़ा / राँची


   राँची में रोटी बैंक नाम की संस्था लोगों के लिये भोजन उपलब्ध करवा रही है। रोटी बैंक मात्र 10 रुपये में लोगों को सम्पूर्ण भोजन देती है। इस संस्था के माध्यम से गरीब मजदूरों और असहाय व्यक्तियों को भोजन उपलब्ध कराया जाता है। रोटी बैंक संस्था का राँची में विभिन्न स्थानों पर स्टॉल लगाया जाता है। राँची के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के बाहर भी इस संस्था की शाखा है। महंगाई के इस दौर में रोटी बैंक नामक है। 

यह संस्था अपने विभिन्न शाखाओं के माध्यम से लोगों को भोजन उपलब्ध करवाती है। इस संस्था के द्वारा 10 रुपये के नाम मात्र शुल्क में भोजन दिया जाता है। गरीब तबके के बड़ी संख्या में लोग रोटी बैंक से भोजन प्राप्त करते हैं। वहां भोजन करने आये लोगों का कहना है कि उनके लिए रोटी बैंक बहुत मददगार है। उनके पास इतने पर्याप्त पैसे नहीं होते कि बाहर से भोजन कर सके। रोटी बैंक उन्हें 10 रुपये में पेट भर भोजन खिला रही है। इन सब के बीच बहुत से लोग ऐसे है जो बाहर का खाना मतलब "रोटी बैंक" का नाम लेते हैं।

संस्था गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही रोटी बैंक के संचालक श्री पाठक जी का कहना है कि उन्हें इस काम को करने में काफी खुशी और गर्व महसूस होती है। भूखे और असहाय लोगों की मदद कर पा रहे हैं और उनकी भूख मिटा कर उनके चेहरों में खुशियां ला रहे है। साथ ही उन्होंने बताया कि रोटी बैंक में साफ-सफाई का खास ध्यान रखा जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति महिला द्रौपदी मुर्मू

कैसा रहा एनवी रमण का कार्यकाल