इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना

इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना 

लोगों के लिये राहत की ख़बर 

राजस्थान सरकार द्वारा इंदिरा गाधी शहरी रोजगार गारंटी योजना का शुरूआत 9 सितंबर 2022 को किया गया है. इसका लाभ राज्य के नागरिक ले सकेंगें. इस योजना का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को रोजगार मुहैया कराना है. 
कोरोना काल ने आम जीवन को बेहद प्रभावित किया है. लोगों का रोजगार छुट गया, रोजगार पाने के लिए मजदूरों को मजबूरी में एक जगह से दूसरे जगह, एक राज्य से दूसरे राज्य में प्रवासन होना पड़ता था. लेकिन राजस्थान सरकार के इस कदम ने लोगों को राहत दी है. खासकर तब जब जीएसटी आसमान छू रही है जिसके कारण मंहगाई आग की तरह तेजी से बढ़ रही है. आम जीवन को आनाज के साथ-साथ जीएसटी भरने की भी मुसिबतों का सामना करना पड़ रहा है. इस योजना के तहत नागरिकों को साल में 100 से 125 दिन का रोजगार दिया जायेगा. 

क्या है इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना

राजस्थान सरकार ने वर्ष 2022 में इन योजना के लिए खास 800 करोड़ का बजट तैयार किया है. जिसका उद्देश्य ही शहरी क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को रोजगार प्रदान कराना है. अब तक केवल ग्रामीण क्षेत्रों में ही मनरेगा का संचालन कि जाता था लेकिन अब इसका संचालन शहरी क्षेत्रों में रहने वाले निवासियों के लिए भी कार्यान्वित है. इसके अलावा इस योजना के कारण राज्य के लोगों का जीवन स्थर में भी सुधार होगा. 

इसका उद्देश्य 

- इस योजना का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को गारंटी के साथ रोजगार प्रदान कराना है. 
- ग्रामिण इलाके के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी इस मनरेगा योजना का लाभ मिल सकेगा.
- इस योजना की मदद से लाभार्थियों के जीवन स्तर में भी सुधार आएगी. 
- यह योजना नागरिकों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाएगी. 
- 100 दिन के इस रोजगार को 125 दिन करने की संभावना 

कौन है इस योजना के हकदार

इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना राजस्थान सरकार के द्वारा लायी गयी है. जो कि खास राजस्थान के नागरिकों के लिए है. यानी इस योजना का लाभ सिर्फ राज्य के निवासी ही ले सकते है. 

कैसे बनें इस योजना का हिस्सा 

इसके लिए वेबसाइट पर एक लिंक दिया गया है. सबसे पहले उस वेब साइट को खोलें. इसका वेब साइट लिंक है irgyurban.rajasthan.gov.in, इसमें आवेदन देना होगा. यह आवेदन ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों मोड पर उपलब्ध है. 

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज 

इस योजना का हिस्सा या लाभ उठाने के लिए, कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत है जैसे आवेदक राजस्थान का नागरिक होना चाहिए, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, ईमेल आइडी, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर आदि. इच्छुक लोग इस दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति महिला द्रौपदी मुर्मू

कैसा रहा एनवी रमण का कार्यकाल